हमारी अधूरी कहानी जो शायद हमेशा ही अधूरी रहेगी।
ये केवल एक कहानी नही है ये एक लड़के की दीवानगी और लड़की मजबूरियों के बिच पिसती प्रेम कहानी है ।
हमारी कहानी शुरू होती है एक लड़के से जो की बहुत ही खुशमिजाज और अपने पुरे परिवार में सभी की खिंचाई किया करता था ।वो सभी संयुक्त परिवार में रहते थे । सभी कुछ अच्छा चल रहा था, उस लड़के ने उच्चतम शिक्षा के लिए महाविद्यालय में प्रवेश लिया। वहाँ भी वो लड़का खुशमिजाजी से रहता था उसका एक समूह था जिसके साथ मस्ती पढाई किया करता था। सबकुछ अच्छा चल रहा था एक दिन उस लड़के ने एक लड़की को देखा और उसकी सादगी और मुस्कान पर फ़िदा होगया।उसे वो लड़की अच्छी लगने लगी। उसने जेसे तैसे लड़की की सहेली को मनाया उससे बात करने के लिए वो दोनों कॉलेज में मिले।उसे अब वो लड़की और भी अच्छी लगने लगी।लड़के को उस लड़की से प्यार हो गया। इसी तरह दिन बीतते गए पर लड़के ने अपने प्यार का इजहार नही किया। 6 दिसम्बर को लड़की का जन्मदिन था लड़के ने उसकी सहेली के द्वारा उसे विश किया। और उसी दिन शाम को सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर उस लड़की से अपने प्यार का इजहार कर दिया।पर वो लड़की इस बात से नाराज हो और लड़के से बात करना बंद कर दी। लड़के ने उस लड़की से बहुत माफ़ी मांगी पर वो नही मानी।लड़का माफ़ी मांगता रहा ,लड़की का दिल शायद पसीज गया उसने उस लड़के को माफ़ कर दिया।अब वो एक दूसरे से दोस्त के नाते बात करते रहे, 31 दिसम्बर 2014 को उन्होंने खूब बाते की दोनों ने एक दूसरे को न्यू इयर विश किया। सब कुछ ठीक चल रहा था, पर एक दिन लड़के को उसकी आवाज सुनना थी तो उसने उस लड़की को कॉल किया जिस बात से लड़की नाराज हो गयी और उसने लड़के को सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ब्लाक कर दिया।लड़के ने भी गुस्से में सोचा की भूल जायेगा उसे,और लड़की को तो लड़के से मतलब ही नही था। उस लड़के ने लड़की से बात करने के लिए उसकी हा के लिए बहुत प्रयास किया उसकी सभी सहेलियों से बोला पर कोई फायदा न हुआ ।लड़के ने बहुत कोशिश की उसे भूलने की पर नही भूल पाया, दिन में तो सभी के साथ रहता तो ठीक रहता उसकी इतनी याद नही आती पर रात की तन्हाइयो में बस उसे वो ही याद आती थी। वो रात रात भर सोता नही था उसे बस वो लड़की ही याद आती थी। अब हालात और भी बुरे हो चले थे, लड़का पागल सा हो गया था जो लड़का हर वक्त सबकी खिंचाई करता था, जिसके कारण घर में रौनक रहती थी वो लड़का अब किसी से बात भी नही करता था। रातो में सोता न था, ठंग से खाता न था। उसकी ऐसी हालत देख कर उसके भाइयो ने उसे इंदौर से बाहर भेजने का फैसला लिया।उन्होंने उस लड़के को ग्वालियर भेज दिया । ग्वालियर...
में भी उस लड़के की वेसी ही हालात थी वो उस लड़की की फ़ोटो देख देख कर रात रात भर जागता रहता । ग्वालियर में उसे डिफेन्स एकेडेमी में अड्मिशन दिलवाया। और वो लड़का पढने लगा पर अभी भी वो उस लड़की को भुला न था । सभी उससे पूछते की क्या हुआ पर वो हँस कर टाल देता। इसी तरह दिन बीतते रहे और वो खुशमिजाज लड़का हँसना भूल गया। नींद की गोलिया खाकर सोने लगा।वो अभी भी उस लड़की को नही भुला था और इधर लड़की को उसकी इस हालत से कोई लेना देना नही था। वो लड़का दारू के नशे में रहता था, उसने सब जतन कर लिए ताकि लड़की की याद न आये पर कोई असर न हुआ । सभी भाइयो ने उसे समझाया पर उसे कुछ समझ न आया उसे बस वो लड़की ही दिखती थी। एक दिन उस लड़के के पास खबर आई की उस लड़की का महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव में न्रत्य है। उस लड़के ने सोचा की वो जायेगा 5 महीने बाद उस लड़की को देखेगा बहुत खुश था, वो वार्षिक महोत्सव के दिन इंदौर पहुँचा और अपने कॉलेज गया वहा उसने लड़की को देखा और वापस आ गया। वो लड़का अभी भी उससे बहुत प्यार करता था।पर लड़की की तरफ से ऐसा कुछ नही था,वो अपनी दुनिया में खुश थी। लड़के ने लड़की का नया नंबर निकल क्र उससे बात की अब दोनों वापस बात करने लगे थे । पर लड़की को लड़का एक दोस्त की तरह मंजूर था और लड़के के लिए वो लड़की सब कुछ थी। दिन बितते रहे और बात चलती रही एक दिन लड़के ने लड़की को वापस अपने प्यार का इजहार किया, पर लड़की ने ये कहकर मना कर दिया की वो ये सब नही चाहती। लड़का एक बार फिर टूट गया और ग्वालियर चला गया।और अब वो लड़का तभी वापस आएगा जब वो लड़की बुलाएगी । अब फ्रेंड्स आगे देखते है लडकी बुलाएगी या नही और लड़के को उसका प्यार मिलेगा या नहीं तो फ्रेंड्स अगली बार बताऊंगा क्या हुआ फिर अभी तो आप लोग प्राथना करो की लड़के को उसका प्यार मिल जाये।
……………..TO BE CONTINUED
Hey friends it’s a true love story. Of my cousin Vikas singh bhadoriya. Sorry vikas bhai bina permission story likhi. But your love is incrible .We all pray for you and your love .
Your faithfully
Amit singh
Submitted By:- Amit ammy
Vihan Khan
Wow
Monika
Very sad love story amit
M apke fnd vikas k ilye wish krugi ki WO ladki jaldi hi khud se une k pass ajye or jaldi hi pls agey kya hua aap jaldi hi btana m intzar krugi
ankita
Nice story amti
M god se wish krugi ki vikas ko use uska pyar mil jeye
Yashu
True lv story dil ko chuu gyi
Iam also from indore
ANKUPREET
niceeee story…
feelings kbhi koi chuppa nii skta..
vikas kaffi sensitiv h…hr bat ko dil se bhi nii lgana chaiye..
vaise TRUE lover h vikas..
hop so unko unka pyar mil jaye..
m will wait for 2nd part of this story..!!😞
sunil
hiii I am Sunil
ron
https://www.facebook.com/profile.php?id=100008062695825